मुख्यमंत्री को डॉ. सोमनाथ आर्य ने मलूटी मंदिरों का टेराकोटा मॉडल किया प्रदान

News Aroma Media
#image_title

न्यूज़ अरोमा रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को शुक्रवार को डॉ. सोमनाथ आर्य ने दुमका स्थित ऐतिहासिक मलूटी मंदिरों का टेराकोटा मॉडल प्रदान किया।

उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि देखभाल और संरक्षण के अभाव में मलूटी की ऐतिहासिक मंदिर जर्जर हो रहे हैं।

यहां पहले 108 मंदिर हुआ करती थे, लेकिन आज इनकी संख्या घटकर 62 रह गए है।

उन्होंने सोरेन को बताया कि मंदिरों के इस ऐतिहासिक इलाके को टूरिस्ट स्पॉट के रूप में विकसित करने की काफी संभावनाएं हैं।

उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि इस दिशा में सरकार कदम उठाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मलूटी स्थित ऐतिहासिक मंदिरों के संरक्षण और मरम्मत को लेकर सरकार गंभीर है। इसके लिए बहुत जल्द कदम उठाए जाएंगे।

इससे पहले डॉ. सोमनाथ आर्य मुख्यमंत्री को अपनी पुस्तक “बियॉन्ड कंपैरिजन मलूटी” भेंट कर चुके हैं।