दुमका केंद्रीय कारा में कैदी ने की आत्महत्या की कोशिश

News Aroma Media

दुमका: केन्द्रीय कारा (Central Jail) के एक सजायाफ्ता कैदी अहमद अली उर्फ बैलू (33) ने दोनों हाथों की नस एवं गर्दन काटकर आत्महत्या (Suicide) करने का प्रयास किया।

यह घटना रविवार सुबह करीब 8:30 बजे की है।

आनन-फानन में उसे फुलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल (Phulo Jhano Medical College Hospital) में भर्ती कराया गया है।

उसकी हालत में सुधार हो रहा है।

हजारीबाग के ही जेल में रहने की है इच्छा

कारा अधीक्षक एस चौधरी ने बताया कि सुबह में वह किसी नुकीले सामान से हाथ और गर्दन के पास काट लिया है।

हालांकि, उसकी हालत में सुधार है। बंदी हजारीबाग जिला का ही मूल निवासी है और उसे प्रशासनिक दृष्टिकोण से दुमका केंद्रीय कारा (Dumka Central Jail) में ट्रांसफर किया गया है।

उसे हत्या के एक केस में आजीवन कारावास की सजा हुई है। उन्होंने बताया कि केन्द्रीय कारा में बंदी का मन नहीं लग रहा था।

उसे हजारीबाग के ही जेल (Hazaribagh Jail) में रहने की इच्छा है।

उन्होंने कहा कि घायल बंदी का अस्पताल के कैदी वार्ड में पूरी सुरक्षा व्यवस्था के बीच इलाज की जा रही है।