झारखंड

BJP की चुनावी मुहिम को धार देने झारखंड आ रहे अमित शाह, 21 सितंबर को…

Amit Shah is coming to Jharkhand: झारखंड में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी तेज है। इस बीच यह सूचना मिल रही है कि देश के गृह मंत्री BJP की चुनावी धार को मजबूती देने के लिए 21 सितंबर को झारखंड आ रहे हैं।

वह दुमका से शुरू हो रही BJP की परिवर्तन यात्रा में शामिल होंगे। इस यात्रा में BJP शासित प्रदेशों के 4 मुख्यमंत्री भी रहेंगे। झारखंड में BJP 6 परिवर्तन यात्रा निकालेगी। इसकी शुरुआत दुमका से हो रही है।

परिवर्तन यात्रा का उद्देश्य राज्य में भ्रष्टाचार, खोखले वायदे, लचर विधि व्यवस्था, महिलाओं के खिलाफ अपराध, बांगलादेशी घुसपैठ और बदलते डेमोग्राफी जैसे मुद्दों को जनता के सामने उजागर करना है।

दुमका से शुरू हो रहे परिवर्तन यात्रा को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। उनके अलावे इस परिवर्तन यात्रा के दौरान BJP शासित राज्य उत्तर प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री झारखंड दौरे पर होंगे।

इन नेताओं के कार्यक्रम को अंतिम रूप BJP द्वारा दिया जा रहा है। इसके लिए बैठक की जा रही है। इसमें MP- MLA के साथ साथ पार्टी के पदाधिकारी मौजूद हैं।

बैठक में विधानसभा चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी उपस्थित हैं।

Back to top button
x

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker