दुमका में 15 सूत्रीय मांगों के समर्थन में भाजपा का धरना-प्रदर्शन

Central Desk
1 Min Read

दुमका: किसानों की समस्याओं, गिरते कानून व्यवस्था एवं भ्रष्टाचार सहित 15 सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने पुराने समाहरणालय परिसर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। साथ ही उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को मांग पत्र सौंपा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष निवास मंडल ने किया। धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम राज्य व्यापी आंदोलन के तहत किया गया।

मांगों में किसान नीति, धान क्रय करने में परेशानी, गौ तस्करी, अवैध पत्थर, कोयला एवं बालू उत्खनन और मनरेगा योजनाओं के अलावा जिले के सभी प्रखंडों में व्याप्त भष्टाचार सहित अन्य 15 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना दिया गया।

कार्यक्रम में भाजपा नेता डॉ लुईस मरांडी ने कहा कि झारखंड की वर्तमान सरकार की कथनी और करनी में बहुत अंतर है।

सरकार में आने के बाद जनता से जो वादे किए गए थे उसे अभी तक पूरा नहीं किया गया।

- Advertisement -
sikkim-ad

राज्य में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, लूट खसोट में बेहताशा वृद्धि एवं माफियाओं का राज चरम पर है। उन्होंने कहाकि राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है।

इस अवसर पर सतीश राय, मृणाल मिश्रा, दिनेश सिंह, गौरवकांत, दिनेश सिंह, ओम केशरी और संजय केशरी आदि उपस्थित थे।

Share This Article