Latest Newsझारखंडप्रेमिका को बुलाया मिलने, रेप कर मार डाला, आरोपी प्रेमी गिरफ्तार

प्रेमिका को बुलाया मिलने, रेप कर मार डाला, आरोपी प्रेमी गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Dumka Rape And Murder: दुमका जिले के जामा थाना पुलिस ने 24 घंटे के अंदर दुष्कर्म (Rape) और हत्या (Murder) के मामले का उद्भेदन करते हुए हत्या के आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार (Arrest) आरोपित मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जयपहाड़ी गांव निवासी बाबुजन मुर्मू है।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रांगा गांव के जंगल में युवती का दुष्कर्म एवं हत्या कर शव पेड़ से टांग देने का मामला प्रकाश में आया था। मामले का उद्भेदन करते हुए आरोपित प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

थाना प्रभारी अजित कुमार ने बताया कि मृतका मेरिनिला बेसरा के पिता बाबुशल बेसरा ने अपने बयान में बताया था कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जयपहाड़ी गांव (Jaipahadi Village) के बाबुजन मुर्मू से उसकी बेटी प्रेम करती थी।

बुधवार की शाम को वह गांव के बाहर मिलने के लिए प्रेमिका को बुलाया था। देर शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने आसपास खोजबीन की। लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला।

गुरुवार की सुबह उसका शव (Dead Body) गांव के पास ही जंगल में टंगा मिला था। मृतका के पिता ने रेफ कर हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया।

SP दुमका के निर्देषानुसार SDPO, जरमुंडी संतोष कुमार के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया। गुरुवार रात छापेमारी कर आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार करने में पुलिस सफल रही।

spot_img

Latest articles

राजनीति और मीडिया दोनों का अंतिम लक्ष्य राष्ट्रहित हो : राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला

रांची : हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला ने सोमवार को रांची प्रेस क्लब...

आरसीपी सिंह की जदयू में हो सकती है वापसी!

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कभी निकटतम सहयोगी रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी...

महिलाओं से जुड़े मुद्दे मजबूती से उठाए महिला मोर्चा : सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि जनता दल...

बिहार चुनाव में लोक हारा और तंत्र जीता : तेजस्वी यादव

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद राजद नेता तेजस्वी...

खबरें और भी हैं...