Latest Newsझारखंडदुमका में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार की...

दुमका में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Dumka Road Accident: दुमका (Dumka) हंसडीहा थाना क्षेत्र में एनएच-133 पर गंगवारा गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक अधेड़ की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान पोड़ैयाहाट थाना (Podaiyahat Police station) क्षेत्र के कस्तूरी गांव निवासी तारणी यादव के रूप में की गई है।

जानकारी के अनुसार तारणी यादव हर रोज की तरह मंगलवार को भी साईकिल से दूध बेचने हंसडीहा जा रहे थे। इसी बीच जैसे ही वे गंगवारा गांव के समीप पहुंचे की किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें बेरहमी से कुचल दिया, जिससे घटना स्थल पर ही उनकी दर्दनाक मौत (Deat) हो गई।

साथ ही साईकिल के परखच्चे उड़ गए। वहीं घटना की सूचना पर हंसडीहा थाना के एसआई कामेश्वर सिंह, अमर कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया।

इधर घटना की सूचना जैसे ही मृतक के गांव पहुंची गांव के सभी लोग इकट्ठा होकर गंगवारा पहुँच मुआवजे (Compensation) की मांग को लेकर एनएच-133 को जाम कर दिया। पुलिस प्रसाशन द्वारा काफी समझाने के बाद भी लोग नहीं माने।

आक्रोशित लोग मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग पर डटे रहे। अंततः प्रसाशन के द्वारा तत्काल दस हजार मुआवजा राशि मृतक के परिजनों देने के बाद जाम हटा। तीन घंटे से लगे जाम में एनएच के दोनों और वाहनों की लंबी कतार लग गई।

spot_img

Latest articles

रांची पुलिस की बहादुरी की सीएम हेमंत सोरेन ने की सराहना, कहा– मासूम बच्चों की सुरक्षित वापसी राहत की बात

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची पुलिस के सफल अभियान की...

धुर्वा अपहरण कांड का खुलासा , रांची पुलिस की सूझबूझ से लौटे अंश और अंशिका, शहर में राहत की सांस

Ranchi : रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र में पिछले कुछ घंटों से फैला डर...

रांची पुलिस को बड़ी राहत, 13 दिन बाद दो मासूम सुरक्षित मिले

Ranchi : रांची पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। धुर्वा इलाके से लापता...

टुसू पर्व केवल उत्सव नहीं, किसानों की उम्मीद और प्रकृति से जुड़ा पर्व , राज्यपाल

Tusu Festival Organised at Morhabadi Ground: झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार (Governor Santosh Gangwar)...

खबरें और भी हैं...

रांची पुलिस की बहादुरी की सीएम हेमंत सोरेन ने की सराहना, कहा– मासूम बच्चों की सुरक्षित वापसी राहत की बात

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची पुलिस के सफल अभियान की...

रांची पुलिस को बड़ी राहत, 13 दिन बाद दो मासूम सुरक्षित मिले

Ranchi : रांची पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। धुर्वा इलाके से लापता...