हादसे का शिकार हुए दुमका शिकारीपाड़ा के एसआइ, रांची रेफर

News Aroma Media
1 Min Read

दुमका: जिले के शिकारीपाड़ा थाना में अवर निरीक्षक अभिनव कुमार शुक्रवार की शाम दुमका आने के क्रम में पुलिस लाइन के समीप हादसे का शिकार हो गए।

किसी वाहन से बचने के क्रम में उनकी बाइक अनियंत्रित होने की वजह से पलट गई। मेडिकल कालेज अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रांची रेफर कर दिया गया है।

बिहार राज्य के कैमूर जिला निवासी अभिनव की एक साल पहले ही शादी हुई। पिछले साल उन्होंने नगर थाना में योगदान किया। करीब छह माह से वह शिकारीपाड़ा में तैनात थे।

शाम को वह किसी काम से बाइक से दुमका आ रहे थे। पुलिस लाइन से कुछ पहले सामने आ रहे वाहन से बचने के क्रम में गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे साइन बोर्ड से टकरा गई। उनका हेलमेट भी उसमें टंगा हुआ था।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल लाया गया।

- Advertisement -
sikkim-ad

सूचना मिलने पर नगर थाना प्रभारी देवव्रत पोददार अस्पताल पहुंचे और रांची इलाज के लिए भेजा। थाना प्रभारी ने बताया कि वाहन को बचाने में ही बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। बेहतर इलाज के लिए रांची भेजा गया है।

Share This Article