हादसे की शिकार हो गई बर्धमान जा रही यात्री बस, आधा दर्जन लोग जख्मी

जानकारी के अनुसार पाकुड़ जिले के पाकुड़िया थाना क्षेत्र के आलुदहा गांव से एक ओझा के अनुष्ठान में भाग लेकर लोग बस से लौट रहे थे

News Aroma Media
1 Min Read

दुमका: पाकुड़िया से बर्धमान जा रही यात्री बस शुक्रवार को दुर्घटनाग्रस्त (Bus Accident) हो गई। घटना जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के हरिपुर गांव के पास घटी। दुर्घटना में करीब आधा दर्जन से ज्यादा यात्री घायल होगा।

जानकारी के अनुसार पाकुड़ जिले के पाकुड़िया थाना क्षेत्र के आलुदहा गांव से एक ओझा के अनुष्ठान में भाग लेकर लोग बस से लौट रहे थे।

सभी अपना घर बर्धवान जा रहे थे। मौके पर पहुंचे शिकारीपाड़ा थाना प्रभारी वकार हुसैन (Waqar Hussain) पुलिस बल के घायलों को अस्पताल भेजा गया।

Share This Article