दुमका में विवाहिता समेत दो ने लगाई फांसी

Central Desk

दुमका: जिले के दो थाना क्षेत्र में एक विवाहिता समेत दो ने फांसी के फंदे से झूल जान दे दिया। पहली घटना रानेश्वर थाना क्षेत्र के नारायपुर गांव निवासी नारायण मंडल (70) ने फांसी के फंदे से झूल जान दे दिया।

जानकारी के अनुसार परिवारिक कलह से तंग आकर अधेड़ ने फांसी के फंदे से झूल गया। वहीं दूसरी घटना शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के दलदली गांव के बाहर जंगल से एक युवती का शव फांसी के फंदे के सहारो एक पेड़ से झूलता मिला।

मृतका की पहचान दलदली गांव निवासी रानी हेम्ब्रम (18) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार रानी हेम्ब्रम रविवार दिन को अपने ससुराल बांसपहाड़ी झिकरा गांव से अपने मायके के लिए चली थी।

रानी हेम्ब्रम अपने घर तक पहुंचने के पहले ही रास्ते में दलदली जंगल के एक पेड़ से साड़ी के सहारे झुलता हुआ शव बरामद हुआ है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर युवती का शव बरामद कर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।