Latest NewsUncategorizedED ने दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल को किया गिरफ्तार

ED ने दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल को किया गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

ED Arrests Kejriwal : झारखंड में हेमंत सोरेन (Hemant Soren) की गिरफ्तारी के बाद देश के जिस बड़े नेता की गिरफ्तारी की आशंका थी, गुरुवार को उस नेता को ED ने गिरफ्तार कर ही लिया।

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के सबसे बड़े नेता अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को ED ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। कथित शराब घोटाला के मामले में ED ने केजरीवाल को गुरुवार की रात को गिरफ्तार कर लिया।

CM House के आसपास धारा 144 लागू

ED की टीम गुरुवार की शाम में केजरीवाल के आवास पर पहुंची थी। देर शाम सात बजे से ED ने उनसे पूछताछ शुरू की और करीब दो घंटे तक पूछताछ करने के बाद ED ने केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया।

इस दौरान केजरीवाल के आवास के बाहर आप के नेता और कार्यकर्ता बड़ी तादाद में मौजूद रहे। खबर लिखे जाने तक नेता-कार्यकर्ता वहां जमे हुए थे और नारेबाजी कर रहे थे। इधर, दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने वहां CM House के आसपास धारा 144 लागू कर दी है।

ED ने केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया

बता दें कि, ED ने कथित शराब घोटाला मामले में गुरुवार की शाम अरविंद केजरीवाल को 10वां समन जारी किया। इसके कुछ देर बाद ही ED की टीम CM House पहुंच गयी और वहां Search Operation शुरू कर दिया।

उसके बाद ED ने CM Arvind Kejriwal से पूछताछ शुरू कर दी। करीब दो घंटे तक पूछताछ करने के बाद गुरुवार की रात में ED ने केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया।

spot_img

Latest articles

विकास योजनाओं की बदौलत बदलेगी इटकी की तस्वीर : शिल्पी नेहा तिर्की

रांची : विधायक मद से योजनाओं की सौगात देने के क्रम में शनिवार को...

सोमनाथ भारत की आत्मा, गजनी ने किया था प्रहार : बाबूलाल मरांडी

रांची : देश के आध्यात्मिक स्वरूप का केंद्र बिंदु और धार्मिक ऊर्जा का प्रतीक...

विनम्र और समर्पित चिकित्सक थे डॉक्टर तमल देव : सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम विधायक सरयू राय ने मर्सी अस्पताल, जमशेदपुर से जुड़े वरीय...

Giridih News in Hindi: गिरिडीह में चोरी की बाइक के साथ पांच लोग गिरफ्तार

गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र में नेताजी चौक के पास एंटी क्राइम चेकिंग के...

खबरें और भी हैं...