Latest Newsझारखंडरांची के पूर्व DC छविरंजन की बेल याचिका पर अब 2 फरवरी...

रांची के पूर्व DC छविरंजन की बेल याचिका पर अब 2 फरवरी को, ED ने जवाब में…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Jharkhand High Court: झारखंड हाई कोर्ट में रांची बरियातू स्थित चेशायर होम रोड (Cheshire Home Road) की जमीन की अवैध तरीके से खरीद-बिक्री मामले में रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन (Chhavi Ranjan) की ओर से दायर जमानत याचिका पर अब सुनवाई दो फरवरी को होगी।

मामले में बीते 19 जनवरी को ED की ओर से जवाब दाखिल कर दिया गया है। मामले की सुनवाई Justice सुजीत नारायण प्रसाद की कोर्ट में सूचीबद्ध है।

चेशायर होम जमीन गड़बड़ी मामले में ED ने ECIR 5/ 2023 दर्ज किया है। इस मामले में पूर्व DC छवि रंजन, प्रेम प्रकाश, अमित कुमार अग्रवाल सहित 10 आरोपितों के खिलाफ ED ने अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया है।

ED ने रांची के पूर्व DC छवि रंजन और बड़गाई के राजस्व कर्मचारी सहित 18 लोगों के 22 ठिकानों पर 13 अप्रैल, 2023 को छापेमारी की थी।

इस दौरान बड़ी संख्या में जमीन के फर्जी डीड (Fake deed), मुहर एवं अन्य कागजात ED को मिले थे, जिसके बाद 14 अप्रैल, 2023 को ED ने सात आरोपितों को गिरफ्तार किया था। इन पर जमीन के दस्तावेज में छेड़छाड़ करने का आरोप है।

spot_img

Latest articles

लालू से आठ महीने बाद दिल्ली में मिले तेज प्रताप यादव, कोर्ट में तेजस्वी से भी सामना हुआ, लेकिन कोई बात नहीं हुई

पटना : राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव पार्टी...

करोड़ों साल की भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य छुपा है झारखंड की चट्टानों में : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची : झारखंड की चट्टानों में करोड़ों वर्षों में हुई भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया अशोक लेलैंड के वाहन संयंत्र का उद्घाटन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इलेक्ट्रिक वाहनों के उत्पादन के लिए...

खबरें और भी हैं...

करोड़ों साल की भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य छुपा है झारखंड की चट्टानों में : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची : झारखंड की चट्टानों में करोड़ों वर्षों में हुई भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य...