ED ने मंत्री आलमगीर आलम को जेल से रिमांड पर लिया

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Alamgir Alam on Remand : प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने शुक्रवार को ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम (Alamgir Alam) को होटवार (Hotwar) स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार (जेल) (Birsa Munda Jail) से रिमांड (Remand) पर ले लिया है।

ED की टीम मंत्री आलमगीर को लेकर एयरपोर्ट रोड स्थित ED के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंची है।

ED के अधिकारी उनसे टेंडर कमीशन (Tender Commission) सहित अन्य मामले में पूछताछ करेंगे।

आलमगीर आलम शुक्रवार से अगले 6 दिनों तक ED के रिमांड पर रहेंगे। इसके बाद रिमांड खत्म होने पर ED उन्हें कोर्ट में पेश करेगी।

इससे पूर्व टेंडर कमीशन घोटाले (Tender Commission Scam) में गिरफ्तार राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को ED ने गुरुवार को रांची स्थित कोर्ट की विशेष अदालत में प्रस्तुत किया था।

ED ने आलमगीर आलम को दस दिनों तक ED की रिमांड पर लेने का आग्रह कोर्ट से किया। कोर्ट ने रिमांड आवेदन पर सुनवाई के बाद ED को मंत्री आलमगीर आलम से 6 दिनों तक पूछताछ की अनुमति दी थी।

उल्लेखनीय है कि ED ने बीते 5 मई को टेंडर कमीशन घोटाले में मंत्री आलमगीर के PS संजीव लाल और उसके नौकर जहांगीर सहित अन्य लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान ED ने संजीव लाल (Sanjeev Laal) के नौकर जहांगीर और बिल्डर मुन्ना सिंह के ठिकानों से कुल 35.23 करोड़ रुपये नकदी बरामद किये थे।

Share This Article