चतरा लोकसभा क्षेत्र की ‘दिशा’ कमेटी में आठ गैर सरकारी सदस्य को किया गया मनोनीत

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title

न्यूज़ अरोमा चतरा: केन्द्रीय ग्रामीण विकास तथा पंचायतीराज मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने चतरा लोकसभा के आठ लोगों को डिस्ट्रिक डेवलपमेंट कॉर्डिनेशन एंड मॉनिटरिंग कमेटी (दिशा) का सदस्य मनोनीत किया है।

जिले की इस डिस्ट्रिक डेवलपमेंट कॉर्डिनेशन एंड मॉनिटरिंग कमेटी (दिशा) में चतरा के पूर्व विधायक जनार्दन पासवान, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रजनीकांत सिन्हा व भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष बिरजू तिवारी तथा मीनू मीता के नाम शामिल है।

इसके अलावा चतरा संसदीय क्षेत्र के लातेहार जिला से अमितनाथ शाहदेव, हरेकृष्ण सिंह, शीला देवी व गिरधारी यादव के नाम भी शामिल हैं।

इनका मनोनयन चतरा सांसद सुनील कुमार सिंह की अनुशंसा पर किया गया है।

इन सदस्यों के मनोनयन की जानकारी केन्दीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने सांसद को भेज पत्र में दी है।

- Advertisement -
sikkim-ad

इन लोगों को मनोनयन पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

दरअसल, इन सदस्यों का मनोनयन गैर सरकारी सदस्यों के रूप में की गई है।

यह सदस्य जिला प्रशासन की दिशा की बैठकों में जिले में संचालित विकास योजनाओं के मॉनिटरिंग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी इन सदस्यों पर होगी।

Share This Article