राजधानी रांची समेत आसपास के इलाकों में आज शाम इतने बजे तक बिजली आपूर्ति रहेगी ठप

News Aroma Media
1 Min Read

रांची: राजधानी रांची समेत आसपास के इलाकों में शनिवार को सात घंटे बिजली आपूर्ति ठप रहेगी।

 इस दौरान 132 केवी हटिया से कांके तक नई लाइन खींचने का कार्य किया जाएगा। हटिया ग्रिड से निकलने वाले चार 33 केवी फीडर सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक बंद रखे जाएंगे।

इसमें राजभवन फीडर अंतर्गत पहाड़ी टोला, किशोरगंज, कुम्हार टोली, चूना भट्टा, रातू रोड, कृष्णापुरी, बैंक कॉलोनी, आइटीआई बस स्टैंड, पिस्का मोड़ सहित अन्य इलाके प्रभावित रहेंगे।

वहीं इस अवधि में रातू फीडर, ब्रांबे फीडर और कांके फीडर में बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। जानकारी ऊर्जा संचरण निगम लिमिटेड के उप महाप्रबंधक राजीव रंजन ने दी।

वितरण निगम रांची एरिया बोर्ड के महाप्रबंधक पीके श्रीवास्तव ने बताया कि राजभवन फीडर को कांके लाइन से बिजली देकर सामान्य रखने का प्रयास होगा।

- Advertisement -
sikkim-ad

हटिया-कांके में नई लाइन में दूसरे फेज का काम चार दिसंबर को होगा। उस समय भी आपूर्ति प्रभावित होगी।

Share This Article