Latest NewsUncategorizedजम्मू-कश्मीर के कुलगाम में 2 दिनों के बाद फिर से शुरू हुई...

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में 2 दिनों के बाद फिर से शुरू हुई मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में मंगलवार को शुरू हुई आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ (Encounter) गुरुवार को फिर से शुरू हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा, कुलगाम के मिशीपोरा इलाके में फिर से मुठभेड़ शुरू हो गई है। मंगलवार (14 जून) से घेराबंदी और तलाशी अभियान जारी है।

पुलिस के अनुसार, दक्षिण कश्मीर में कुलगाम जिले के मिशीपोरा इलाके में सुरक्षा बलों के साथ जारी मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैं।

मंगलवार को कुलगाम जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच शुरू हुई मुठभेड़ दो दिन की खामोशी के बाद गुरुवार को फिर से शुरू हो गई।पुलिस ने कहा, एक और आतंकवादी (Terrorist) मारा गया (कुल दो)। तलाशी जारी है।

कश्मीर में गुरुवार को यह दूसरी मुठभेड़ है

इससे पहले गुरुवार को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकरनाग इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई थी।

कश्मीर में पिछले कुछ महीनों में सिलसिलेवार मुठभेड़ हुई हैं, जिसमें कई आतंकवादी और उनके कमांडरों का सफाया किया गया है।अधिकांश ऑपरेशन पुलिस और सेना (Army) द्वारा संयुक्त रूप से विशिष्ट खुफिया सूचनाओं के आधार पर किए गए हैं।

spot_img

Latest articles

झारखंड ही नहीं देश के बेहतरीन कार्डियोलॉजिस्ट में से एक हैं डॉ हेमंत नारायण राय

Dayanand Roy किसी शख्सियत का निरपेक्ष और वस्तुनिष्ठ मूल्यांकन तब और कठिन हो जाता है...

अमेरिका ट्रेड डील पर कांग्रेस का बड़ा हमला-PM मोदी के ‘आत्मसमर्पण’ की कीमत चुका रहा देश

नई दिल्ली: कांग्रेस ने अमेरिका के साथ हुए अंतरिम व्यापार समझौते को लेकर शनिवार...

गुवाहाटी में सीआरपीएफ की वार्षिक परेड में आज हिस्सा लेंगे गृह मंत्री अमित शाह

गुवाहाटी: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को गुवाहाटी में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 फरवरी को मेरठ मेट्रो और ‘नमो भारत’ ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को मेरठ का दौरा करेंगे और पश्चिमी उत्तर...

खबरें और भी हैं...