रांची का इंजीनियर बेंगलुरु में अगवा, एक आश्रम के संचालक पर अपहरण का…

राजधानी रांची के देवी मंडप रोड में रहने वाले एक इंजीनियर कृष्णा पाल का बेंगलुरु में अपहरण हो जाने का मामला सामने आया है।

News Aroma Media

रांची: राजधानी रांची (Ranchi) के देवी मंडप रोड में रहने वाले एक इंजीनियर कृष्णा पाल (Krishna Pal) का बेंगलुरु (Bangalore) में अपहरण हो जाने का मामला सामने आया है।

इस संबंध में पिता दयाशंकर पाल ने सुखदेवनगर थाने (Sukhdevnagar Police Station) में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई है।

पुलिस से बेटे को खोजने की गुहार लगाई है। सुखदेवनगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच के लिए रामनगर थाना, बेंगलुरू को फॉरवर्ड कर दिया है।

पिता ने जो कुछ बताया

पिता दयाशंकर पाल ने आवेदन में कहा गया है कि कृष्णा ने बेंगलुरू से वर्ष 2019-23 में बीटेक का कोर्स किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद उसकी नौकरी वही‍ं एक ऑस्ट्रेलियन कंपनी (Australian Company) में लग गई।

इसी दौरान कोरोना संक्रमण फैला। उसने बेंगलुरू के नित्यानंद आश्रम (Nityananda Ashram) में शरण ली, जिसका संचालक निरामया है। दयाशंकर ने कहा कि आश्रम के संचालक ने ही उनके बेटे का अपहरण किया है।

बताया कि वे हाल ही में उक्त आश्रम में पता लगाने के लिए बेंगलुरू गए हुए थे। अपने बेटे के बारे में आश्रम में जाकर उन्होंने पता लगाने की कोशिश की। लेकिन, आश्रम में उन्हें प्रवेश नहीं करने दिया गया।