जमशेदपुर: शहर के जुगसलाई थाना क्षेत्र में रहने वाली 28 वर्षीय महिला के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म किया। घटना शनिवार देर रात की है जब दो युवक उसके घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
इस घटना के बाद पीड़ित महिला किसी तरह पुलिस थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। शिकायत दर्ज होते ही पुलिस ने तुरंत कार्यवाही शुरू की और उन दोनों युवकों को अपने गिरफ्त में लिया।
जुगसलाई थाना प्रभारी ने बताया कि वह दोनों युवक उस महिला को धमकी दे रहे थे कि वह चुप रहे नहीं तो वह दोनों उसे जान से मार देंगे। पुलिस ने बताया कि इन दोनों आरोपियों को कार्रवाई के बाद गिरफ्तार कर जेल में बंद कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि वह दोनों लड़के नवाज कॉलोनी के रहने वाले हैं, अकेली महिला को घर में देखकर वह दोनों युवक बेधड़क चले गए और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
जुगसलाई थाना प्रभारी तरुण कुमार ने बताया कि महिला की लिखित आवेदन पर कार्रवाई की गई है। महिला का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा और दोनों युवकों को फिलहाल गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।