दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित होंगे अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Dadasaheb Phalke Award: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X एक पोस्ट कर इसकी घोषणा की है।

मिथुन चक्रवर्ती को 8 अक्टूबर 2024 को 70 वें नेशनल फिल्म अवार्ड समारोह में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस घोषणा के साथ लिखा, “मिथुन दा की अद्वितीय सिनेमाई यात्रा कई पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है। यह बताते हुए गर्व महसूस हो रहा है कि दादा साहब फाल्के चयन समिति ने यह निर्णय लिया है कि भारतीय सिनेमा में उनके अतुलनीय योगदान के लिए उन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।”

पहली फिल्म मृगया के लिए मिला था सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार

गौरतलब है कि मिथुन चक्रवर्ती ने अपने 48 साल के लंबे करियर में बंगाली, हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़, ओडिया और भोजपुरी जैसी विभिन्न भाषाओं में 350 से अधिक फिल्मों में काम किया है।

अपने करियर की शुरुआत में ही उन्होंने हिंदी सिनेमा में अपनी खास जगह बना ली थी। उन्हें अपनी पहली फिल्म मृगया (1976) के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था।

इसके बाद 1993 में तहादेर कथा और 1996 में स्वामी विवेकानंद के लिए भी उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके अलावा, अप्रैल 2024 में उन्हें पद्म भूषण से भी नवाजा गया।

Share This Article