एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण पहुंची अस्पताल, जल्द गूंजेगी खुशी की किलकारियां

दीपिका (Deepika) और रणवीर सिंह (Ranvir Singh) गाड़ी से अस्पताल जाते हुए नजर आए हैं। जिसका एक Video भी सामने आया है।

Central Desk
2 Min Read

Deepika Padukone’s Baby coming Soon : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranvir Singh) के घर जल्द ही नन्हे मेहमान का आगमन होने वाला है।

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण डिलीवरी (Delivery) के लिए मुंबई के HN अस्पताल पहुंच चुकी है।

दीपिका और रणवीर सिंह गाड़ी से अस्पताल जाते हुए नजर आए हैं। जिसका एक Video भी सामने आया है। जिसे देखने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि आज या कल दीपिका पादुकोण के घर नन्हे मेहमान की एंट्री होगी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

रणवीर की मां और बहन भी अस्पताल जाते दिखी हैं जिससे फैंस के कयास और बढ़ रहे हैं।

- Advertisement -
sikkim-ad

आशीर्वाद लेने सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे थे कपल

बताते चलें शुक्रवार को ही दीपिका और रणवीर अपने परिवार के साथ मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर (Siddhivinayak Mandir) पहुंचे थे।

इस दौरान दोनों ट्रेडिशनल लुक में थे। रणवीर ने जहां ऑफव्हाइट कलर का कुर्ता-पजामा पहना था। वहीं दीपिका ने ग्रीन कलर की साड़ी। दोनों बेबी के आने से पहले भगवान का आशीर्वाद लेने गए थे।

इस दौरान दोनों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आ रही थी। इतना ही नहीं मंदिर से वापस आने के बाद दोनों वहां मौजूद लोगों से भी काफी अच्छे से मिले।

Share This Article