लापता गुरचरण सिंह 25 दिनों बाद वापस आएं अपने घर, आखिर कहां गायब थे ‘सोढ़ी’…

Digital Desk
2 Min Read

Gurucharan Singh Return Back : बीते 25 दिनों से लापता सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (TMKOC) के सोढ़ी उर्फ गुरुचरण सिंह (Gurucharan Singh) आखिरकार अपने घर वापस लौट आए।

लंबे समय तक गायब रहने के बाद गुरचरण सिंह खुद ही सही सलामत वापस अपने घर लौट आए।

उनके वापस घर आने पर जब पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो एक्टर ने बताया कि वह एक धार्मिक यात्रा (Religious Tour) पर निकल पड़े थे।

इस दौरान वो कई दिनों तक कई शहरों के गुरुद्वारों (Gurudwara) में रहें। जब उन्हें अहसास हुआ कि अब बहुत हो गया और घर लौटना चाहिए, तो वो अपने पिता के पास वापस घर लौट आए।

शुभचिंतकों ने ली राहत की सांस

बताते चलें बीते 25 दिनों गुरुचरण सिंह के लापता (Missing) होने पर उनके को-स्टार, परिजन और फैंस काफी परेशान थे कि कहीं उनके साथ कोई अनहोनी ना हुई हो।

- Advertisement -
sikkim-ad

और अब उनके सही सलामत घर वापस लौटने पर सबने राहत की सांस ली।

गुरुचरण ने पुलिस को बताया वो दुनियादारी छोड़कर धार्मिक यात्रा पर निकले थे।

इस जर्नी के दौरान एक्टर कई दिनों तक अमृतसर (Amritsar), लुधियाना (Ludhiana) और अन्य कई शहरों के गुरुद्वारों में रुके। फिर वो वापस अपने पिता के पास घर लौट आए।

22 अप्रैल से गायब थे गुरचरण सिंह

बताते चलें गुरुचरण सिंह 22 अप्रैल से गायब थे और वो मुंबई (Mumbai) जाने के लिए निकले थे। हालांकि ना तो वो मुंबई पहुंचे और ना ही वापस अपने घर लौटे।

उसके बाद उनके पिता ने अपने बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। तब से ही पुलिस उन्हें लगातार खोज रही थी।

जांच के दौरान पता चला कि उनका मोबाइल फोन बंद था और इसी वजह से पुलिस को उन्हें ढूंढना मुश्किल हो गया था।

वहीं, ये भी पता चला था कि वो कई सारे ईमेल अकाउंट का इस्तेमाल कर रहे थे।

इसके अलावा CCTV फुटेज में वो आखिरी बार ई-रिक्शा बदलते नजर आए थे। पुलिस लगातार गुरु चरण सिंह की खोजबीन में जुटी हुई थी।

Share This Article