सभी मिलकर अपने गांव का विकास करें: राज्यपाल

सभी लोग मिलकर अपने गांव का विकास करें। इसमें किसी भी तरह की जरूरत हुई तो मैं हमेशा आपके लिए तत्पर हूं

News Aroma Media
3 Min Read

कोडरमा: जिले के मरकच्चो प्रखंड क्षेत्र के स्वावलम्बी ग्राम अरकोसा पुनर्वास में मंगलवार को राज्यपाल CP राधा कृष्णन (CP Radhakrishnan) ने जनता के साथ संवाद किया।

योजनाओं का निरीक्षण करने के साथ गांव का विकास भी देखा। इस दौरान राज्यपाल को पारंपरिक तरीके से हाथ से बनाया गया टोपी व गुलदस्ता ग्रामीणों ने भेंट किया।

उन्होंने MGNREGA अंतर्गत बागवानी स्थल का निरीक्षण करने के साथ मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र (Model Anganwadi Center) का भी निरीक्षण किया।

कोडरमा उपायुक्त आदित्य रंजन ने राज्यपाल को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।सभी मिलकर अपने गांव का विकास करें: राज्यपाल Everyone should develop their village together: Governor

राज्यपाल अंग्रेजी में संबोधन कर रहे और DC आदित्य रंजन हिंदी में अनुवाद कर रहे

राज्यपाल अंग्रेजी में संबोधन कर रहे थे और DC आदित्य रंजन हिंदी में अनुवाद कर रहे थे। बोले गांव का विकास होगा, तभी आप का विकास संभव है।

- Advertisement -
sikkim-ad

सभी लोग मिलकर अपने गांव का विकास करें। इसमें किसी भी तरह की जरूरत हुई तो मैं हमेशा आपके लिए तत्पर हूं।

राज्यपाल पद की शपथ लेने के बाद मैंने योजना बनाया कि गांव के लोगो को राजभवन तक आना नहीं पड़े। राजभवन खुद गांव तक पहुंचे।

स्वावलम्बी ग्राम अरकोसा पुनर्वास के गांव में पहुंचकर राज्यपाल ने वहां चल रही विकास योजनाओं का अवलोकन किया।

महिलाओं से आह्वान किया कि आप अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दें। क्योंकि, शिक्षा से बढ़कर कोई भी धन नहीं है।सभी मिलकर अपने गांव का विकास करें: राज्यपाल Everyone should develop their village together: Governor

लाभुकों के बीच लगभग 3 करोड़ 87 लाख की परिसम्पत्तियों का वितरण

राज्यपाल से संवाद के दौरान ग्रामीणों ने उन्हें सड़क, बिजली, पानी, सिंचाई की सुविधा जैसी समस्याओं से अवगत कराया तथा कई मुद्दों पर चर्चा की गयी।

कोडरमा विधायक नीरा यादव ने भी कोडरमा की शिक्षा व्यवस्था की चर्चा की। मौके पर लाभुकों के बीच लगभग 3 करोड़ 87 लाख की परिसम्पत्तियों (Assets) का वितरण किया गया।

राज्यपाल CP राधाकृष्णन के कार्यक्रम को लेकर सड़क पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे।सभी मिलकर अपने गांव का विकास करें: राज्यपाल Everyone should develop their village together: Governor

सुरक्षा के मद्देनजर डीएसपी के साथ पुलिस अफसर, मजिस्ट्रेट, जवानों को लगाया गया था।

साथ ही केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल लगी हुई थी। राज्यपाल सड़क मार्ग से मरकच्चो आए और वापस रांची लौटे।

कार्यक्रम में कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव, उपायुक्त आदित्य रंजन, पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव, वन प्रमंडल पदाधिकारी सूरज सिंह, एसडीओ संदीप मीणा, एसडीपीओ प्रवीण पुष्कर, उप विकास आयुक्त ऋतुराज, अंचलाधिकारी रामसुमन प्रसाद, प्रखंड विकास पदाधिकारी पप्पू रजक, डोमचांच अंचलाधिकारी देवप्रिया सहित जिला एवं प्रखंड के अन्य पदाधिकारी, उत्तरी पंचायत मुखिया रंजीत सिंह, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य आदि जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

Share This Article