Latest Newsझारखंडप्रधानमंत्री खलीफा बिन सलमान के निधन पर बहरीन दूतावास पहुंच विदेश मंत्री...

प्रधानमंत्री खलीफा बिन सलमान के निधन पर बहरीन दूतावास पहुंच विदेश मंत्री ने शोक जताया

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बहरीन के प्रधानमंत्री प्रिंस खलीफा बिन सलमान अल खलीफा के निधन पर शोक जताया है।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार को दिल्ली स्थित बहरीन दूतावास जाकर वहां शोक पुस्तिका में अपना संदेश लिखा।

उन्होंने अपने पुस्तिका में लिखे शोक संदेश में कहा, ” प्रधानमंत्री प्रिंस खलीफा बिन सलमान अल खलीफा हमेशा बहरीन में भारतीय समुदाय की अच्छी देखभाल के लिए याद किए जाएंगे।”

जयशंकर ने ट्वीट कर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि प्रिंस खलीफा बिन सलमान अल खलीफा भारत के सच्चे मित्र थे।

सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले प्रिंस खलीफा बिन सलमान ने देश के विकास और भारत-बहरीन संबंधों को बढ़ावा देने में बड़ा योगदान दिया है। वह हमेशा बहरीन में भारतीय समुदाय की अच्छी देखभाल के लिए याद रखे जाएंगे।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को बहरीन के लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे शेख खलीफा बिन सलमान अल खलीफा के निधन पर शोक व्यक्त किया था।

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों बहरीन के सबसे ज्यादा समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले शेख खलीफा का 84 वर्ष की आयु में अमेरिका के मायो क्लिनिक हॉस्पिटल में निधन हो गया था।

बहरीन के सुल्तान शेख हमद बिन ईसा अल खलीफा ने उनके निधन पर 1 सप्ताह का राष्ट्रीय शोक घोषित किया था।

spot_img

Latest articles

सरना धर्म कोड की मांग को लेकर रांची में बैठक, आगे की रणनीति पर मंथन

Meeting Regarding Demand for Sarna Dharma Code: रांची के सिसईटोली (Sisaitoli) स्थित सरना स्थल...

नेमरा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सामाजिक सद्भाव बैठक में लिया हिस्सा

Chief Minister Hemant Soren Reached Nemra: रामगढ़ जिले के अपने पैतृक गांव नेमरा में...

RTE के तहत निजी स्कूलों में नामांकन शुरू, 1176 सीटें आरक्षित

Admissions begin in Private Schools under RTE: रांची जिला प्रशासन ने गरीब और वंचित...

महिलाओं और नाबालिगों की सुरक्षा पर हाईकोर्ट सख्त, कमेटी से मांगी रिपोर्ट

High Court strict on Safety of Women and Minors: राज्य में महिलाओं और नाबालिगों...

खबरें और भी हैं...