झारखंड : पति की गैर मौजूदगी में ससुर दिखाता है पोर्न वीडियो, देवर ने किया दुष्कर्म का प्रयास, महिला ने दर्ज कराई FIR

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title

बोकारो: बोकारो सिटी थाना इलाके में रहने वाली एक महिला की शिकायत पर मंगलवार को दुष्कर्म की कोशिश और दहेज प्रताडऩा के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

महिला का आरोप है कि पति की गैर मौजूदगी में ससुर उसके कमरे में आकर पाेर्न वीडियो जबरन दिखाने की कोशिश करते थे।

एक दिन देवर ने भी कमरे में पहुंचकर दुष्कर्म की कोशिश की थी।

इसकी शिकायत जब पति व सास से की तो दोनों ने डांटकर चुप रहने की बात कही। इधर, वह पति के साथ कुछ दिनों के लिए सासाराम गई थी।

यहां पति वीडियो कॉल के माध्यम से कई लड़कियों से बातचीत करते मिले। आरोपित मधुबन, धनबाद का रहने वाला है।

- Advertisement -
sikkim-ad

Ghaziabad Dm Release Guideline In Lockdown 4 Instrutions For Marriage -  Lockdown 4.0 में शादी को लेकर भी जारी हुई गाइडलाइन, दूल्हे और दुल्हन के बीच  होगी दो मीटर की दूरी | Patrika News

21 फरवरी 2019 को हुई थी शादी

महिला थाना में दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 21 फरवरी 2019 को मधुबन में हुई थी।

कुछ दिनों तक सबकुछ सामान्य रहा।

इसके बाद ससुराल में पति के अलावा ससुर, सास व देवर दहेज की मांग करने लगे।

पीड़िता का कहना है कि उसका पति अपने कुछ दोस्तों और दौलत वालों के साथ सोने का भी दबाव बनाते थे।

छठ पूजा में पति ने उसे मायके में यह कहकर छोड़ दिया कि अब उसे यहीं रहना है। पुलिस आरोपों की सच्चाई जानने में जुटी है।

Share This Article