न्यूज़ अरोमा रामगढ़: रामगढ़ महिला थाना में पटना के दो देह व्यापारियों के खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
महिला थाना प्रभारी मेरी बिना किस्को के बयान पर दर्ज प्राथमिकी में पटना जिले की रहने वाली प्रियंका कुमारी और राकेश कुमार को अभियुक्त बनाया गया है।
महिला थाना प्रभारी ने बताया कि दो दिन पहले रजरप्पा प्रक्षेत्र में दो नाबालिग लड़कियों को रजरप्पा पुलिस ने बरामद किया था।
उन लड़कियों को देह व्यापार के धंधे में उतारने के लिए पटना से लाया गया था।
दोनों नाबालिक लड़कियों की उम्र 13 से 14 वर्ष थी।
उन लोगों ने बताया कि पटना से प्रियंका नामक युवती ने ही उन दोनों को काम का झांसा दिया था।
इस दौरान उन्हें एक प्राइवेट गाड़ी से रजरप्पा लाया गया, जहां उन्हें होटल में ठहराया गया।
इसके बाद उन दोनों से राकेश के साथ शारीरिक संबंध बनाने को कहा गया।
महिला थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों बच्चियों ने अपनी सूझबूझ से खुद को बचाया है।
ऐसे गिरोह के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि देह व्यापार के इस गैंग में कई और लोग शामिल थे।
जिसका नाम बच्चियों को पता नहीं है। वह जांच में सामने आएगा।
दोनों अभियुक्तों के खिलाफ कांड संख्या 2/21 दर्ज की गई है। उन दोनों पर भा द वि की धारा 323, 354, 366 ए, 504, 34 तथा 8/12 पोस्को एक्ट लगाया गया है।