दीपावली पर दिल्ली में 264 जगहों पर लगी आग, टूटा पिछले सालों का रिकॉर्ड

News Aroma Media
3 Min Read

नई दिल्ली: प्रतिबंध के बावजूद राजधानी Delhi (दिल्ली) में दीपावली (Deepawali) पर खूब पटाखे (Crackers) जले, जिसका नतीजा यह रहा कि इस साल आग लगने की घटनाओं ने इजाफा हुआ।

इस वर्ष 264 जगहों पर आग लगने की घटनाएं (Fire Incidents) हुईं।

दीपावली की रात 12 बजे तक 201 जगहों पर आग लगी, जबकि रात 12 बजे के बाद सुबह सात बजे तक 63 जगहों पर आग लगी, जिसमें से केवल रात 12 से एक बजे के बीच 25 जगहों पर आग लगने की घटना हुई।

पिछली बार 152 जगहों पर आग लगी थी

पिछली बार 2021 में दीपावली (Deepawali) के मौके पर दिल्ली (Delhi) में 152 जगहों पर आग लगी थी। उससे पहले 2020 में 205 जगहों पर आग लगी थी।

दमकल विभाग (Fire Department) ने इस बार आग पर तुरन्त काबू पाने के लिए एक दो जगह नहीं बल्कि 30 जगहों पर दमकल विभाग की गाड़ियां अलग से तैनात की थीं।

- Advertisement -
sikkim-ad

94 जगहों पर दमकल की टीम तैनात की गई थी

दमकल विभाग (Fire Department) के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया की कोविड (Covid) के पहले 2019 में दीपावली के दिन 245 जगहों पर आग लगने की घटना हुई थी।

उम्मीद थी कि इस बार और कमी आएगी। दमकल की तरफ से लोगों को जागरूक भी किया गया था।

दमकलकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई थी।

64 दमकल स्टेशनों (Fire Station) सहित 94 जगहों पर दमकल की टीम तैनात की गई थी।

आग की घटनाओं ने इस बार भी डबल सेंचुरी पार की

इस साल भी दीपावली पर पटाखों पर पूरी तरह से प्रतिबंध था। पुलिस ने भी खूब कार्रवाई करके 20 हजार किलो से ज्यादा पटाखा (Crackers) बरामद किया था।

काफी संख्या में लोगों की गिरफ्तारी (Arrest) भी की गई थी।

उम्मीद थी कि लोग पटाखा कम जलाएंगे, लेकिन जिस तरह से आग की घटनाओं ने इस बार भी डबल सेंचुरी पार की है, उससे साफ है कि लोगों ने जमकर पटाखे जलाए।

 

वर्ष आग लगने की कॉल

2022 – 264

2021 – 152

2020 – 205

2019 – 245

2018 – 271

2017 – 204

2016 – 243

2015 – 290

2014 – 211

2013 – 177

2012 – 184

2011 – 206

Share This Article