रांची में दिनदहाड़े किसान पर फायरिंग, रिम्स में चल रहा इलाज

थाना प्रभारी अभिषेक राय ने बताया कि अपराधियों ने किसान पर तीन गोली चलाई, जिसमें से एक गोली किसान राजकुमार महतो के पेट में लगी है। रिम्स में उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने इस घटना में शामिल होने के संदेह में कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

Digital News
2 Min Read
#image_title

Firing on a farmer in broad daylight in Ranchi रांची जिले के नगड़ी थाना क्षेत्र के पिस्का नगड़ी के साहेर गांव में रविवार को हुई फायरिंग में एक किसान राजकुमार महतो घायल हो गए। राजकुमार महतो को इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल कर रही है। फायरिंग का आरोप राजकुमार ने अपने चचेरे भाई पर लगाया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, किसान राजकुमार महतो रविवार खेत में सब्जी तोड़ रहे थे। इसी दौरान दो बाइक पर सवार होकर पहुंचे अपराधियों ने उनपर गोली चला दी और भागने लगे।

पुलिस ने बाइक किया जब्त

किसान को गोली मार कर जब अपराधी भाग रहे थे, तब एक बाइक स्टार्ट नहीं हुई। अपराधी ने खराब बाइक को घटनास्थल पर ही छोड़ कर एक ही बाइक से फरार हो गए। पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बाइक किसकी है।

थाना प्रभारी अभिषेक राय ने बताया कि अपराधियों ने किसान पर तीन गोली चलाई, जिसमें से एक गोली किसान राजकुमार महतो के पेट में लगी है। रिम्स में उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने इस घटना में शामिल होने के संदेह में कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

Share This Article