Latest Newsझारखंडनई बिहार विधानसभा का पहला सत्र 23 नवम्बर से

नई बिहार विधानसभा का पहला सत्र 23 नवम्बर से

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

पटना: सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद नीतीश कुमार की सरकार ने 23 नवंबर से विधानसभा का पहला सत्र बुलाया है। हालांकि इस फैसले पर अभी मंत्रिमंडल की औपचारिक मुहर लगनी बाकी है लेकिन सरकार ने 23 नवंबर से सत्र बुलाने का फैसला ले लिया है।

23 नवंबर से 17वीं बिहार विधानसभा का पहला सत्र होगा। इसमें सबसे पहले प्रोटेम स्पीकर को मनोनीत किया जायेगा जो नये विधायकों को शपथ दिलायेंगे।

नये विधायकों का शपथ ग्रहण होने के बाद विधानसभा के नए अध्यक्ष का चुनाव होगा। राजग सूत्रों के अनुसार जदयू-भाजपा के बीच यह तय हो चुका है कि इस बार विधानसभा अध्यक्ष भाजपा का होगा।

अब तक विधानसभा के अध्यक्ष रहे विजय चौधरी ने सोमवार को मंत्री पद की शपथ ले ली है। भाजपा की ओर से नंदकिशोर यादव को बिहार विधानसभा का अध्यक्ष बनाये जाने की चर्चा चल रही है।

नंदकिशोर यादव के विधानसभा अध्यक्ष बनने की चर्चाओं को तब और अधिक हवा मिल गई जब भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा लगातार मंत्री बने रहने वाले नंदकिशोर यादव को इस बार मंत्री नहीं बनाया गया ।

spot_img

Latest articles

पप्पू यादव न्यायिक हिरासत में, अब PMCH में होगा इलाज

Pappu Yadav in Judicial Custody : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव को शनिवार...

ईरान-अमेरिका तनाव गहराया, मध्य पूर्व में हमले की चेतावनी से बढ़ी चिंता

Iran-US Tensions Deepen: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर तेज होता...

मजदूर एकता की गूंज, पुरी में भारतीय मजदूर संघ का भव्य अधिवेशन और शोभायात्रा

Bharatiya Mazdoor Sangh's grand Convention Puri : पुरी, ओडिशा: ओडिशा के पुरी शहर में...

करोड़ों का बजट, फिर भी बदहाल व्यवस्था, मरीजों के लिए चुनौती बना रिम्स

RIMS Poses a Challenge for Patients: झारखंड की राजधानी में स्थित राज्य का सबसे...

खबरें और भी हैं...

पप्पू यादव न्यायिक हिरासत में, अब PMCH में होगा इलाज

Pappu Yadav in Judicial Custody : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव को शनिवार...

ईरान-अमेरिका तनाव गहराया, मध्य पूर्व में हमले की चेतावनी से बढ़ी चिंता

Iran-US Tensions Deepen: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर तेज होता...