रांची-पटना NH33 पर हुए सड़क दुर्घटना में पांच घायल

Central Desk
1 Min Read

कोडरमा: रांची पटना मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को एक असंतुलित अल्टो ने पहले ठेला फिर ऑटो को अपने चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना से ऑटो में सवार चार लोग एवं एक ठेला चालक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

अल्टो कोडरमा होते हुए तिलैया की ओर जा रही थी। जहां असनाबाद के पास छठ तलाब के करीब रोड के किनारे खड़े ऑटो एवं ठेले में जोरदार टक्कर मारी जिसमें ठेला वाला व्यक्ति सुदर्शन शर्मा (55 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

सुदर्शन शर्मा झुमरी तिलैया के रहने वाले हैं और उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

वहीं ऑटो में सवार चार व्यक्ति लखन कुमार वर्मा (24), मुन्ना कुमार नेपाली (34), मनोज कुमार तुरी (20) एवं ऑटो ड्राइवर मनोज कुमार तूरी (25) चारो असनाबाद घायल हुए। अल्टो वाले व्यक्ति की स्थिति भी गंभीर बनी हुई है और उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Share This Article