Latest Newsझारखंडविदेशी मुद्रा भंडार में 7.78 अरब डॉलर की बढ़ोतरी, पहुंचा नए रिकार्ड...

विदेशी मुद्रा भंडार में 7.78 अरब डॉलर की बढ़ोतरी, पहुंचा नए रिकार्ड उच्‍च स्तर पर

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्‍ली: कोरोना काल में भी देश के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। विदेशी मुद्रा का भंडार 6 नवम्‍बर को समाप्त हफ्ते में 7.779 अरब डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 568.494 अरब डालर के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया आरबीआई ने शुक्रवार को जारी आंकड़ों से ये जानकारी मिली है।

गौरतलब है कि इससे पिछले 30 अक्टूबर को समाप्त हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार 18.3 करोड़ डॉलर बढ़कर 560.715 अरब डॉलर रहा था।

समीक्षावधि में विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ने की अहम वजह विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों (एफसीए) का बढ़ना है। ये परिसंपत्तियां कुल विदेशी मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा होती है।

आरबीआई के आंकड़ों के मुताबिक समीक्षावधि में एफसीए 6.403 अरब डॉलर बढ़कर 524.742 अरब डॉलर हो गया है। वहीं, देश का स्वर्ण भंडार 1.328 अरब डॉलर बढ़कर 37.587 अरब डॉलर का हो गया है।

इसके अलावा समीक्षावधि में देश का आईएमएफ के पास जमा मुद्रा भंडार चार करोड़ डॉलर बढ़कर 4.676 अरब डॉलर पर पहुंच गया है।

spot_img

Latest articles

बिहार में प्रमंडल से जिला स्तर तक STF की तैनाती होगी-सम्राट चौधरी

STF Will be Deployed from Divisional to District Level in Bihar: बिहार में अपराधों...

राबड़ी देवी ने अपराध के मुद्दे पर नीतीश सरकार को घेरा

Rabri Devi Attacks Nitish Government: बिहार विधान परिषद में शुक्रवार को अपराध और खासकर...

होली पर यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा कई स्पेशल ट्रेनें

Relief for Passengers on Holi: होली के त्योहार को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों...

निकाय चुनाव के कारण बदली कार्य व्यवस्था, शनिवार को खुले रहेंगे सचिवालय कार्यालय

Changed Work Arrangements Due to Body Elections: रांची से एक अहम प्रशासनिक निर्णय सामने...

खबरें और भी हैं...

राबड़ी देवी ने अपराध के मुद्दे पर नीतीश सरकार को घेरा

Rabri Devi Attacks Nitish Government: बिहार विधान परिषद में शुक्रवार को अपराध और खासकर...

होली पर यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा कई स्पेशल ट्रेनें

Relief for Passengers on Holi: होली के त्योहार को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों...