जमीन के एक टुकड़े के विवाद ने ले ली 36 लोगों की जान, बाजार और स्कूल-कॉलेज बंद…

दो कबायली समूहों के बीच सशस्त्र संघर्ष में कम से कम 36 लोग मारे गए। 162 जख्मी हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Central Desk
1 Min Read

Land Controversy in Pakistan : रविवार को अधिकारियों ने जानकारी दी कि पाकिस्तान (Pakistan) के खैबर पख्तूनख्वा के कुर्रम जिले में जमीन के एक टुकड़े से जुड़े विवाद (Land Controversy) ने 36 लोगों की जान लेगी।

दो कबायली समूहों के बीच सशस्त्र संघर्ष में कम से कम 36 लोग मारे गए। 162 जख्मी हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि ऊपरी कुर्रम जिले के बोशेरा गांव में पांच दिन पहले भीषण झड़पें शुरू हो गई थीं।

अफगानिस्तान (Afghanistan) की सीमा से लगे खैबर पख्तूनख्वा के कुर्रम जिले में पिछले पांच दिन में जनजातीय संघर्ष में 36 लोग मारे गए और 162 अन्य घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि देर रात तक गोलीबारी होती रही। इसकी वजह से जिले में बाजार और स्कूल-कॉलेज बंद करने का फैसला किया गया है।

- Advertisement -
sikkim-ad

इसके अलावा कई जगहों पर यातायात भी बाधित है। प्रभावित इलाकों में सुरक्षाबलों को बड़ी संख्या में तैनात किया गया है।

Share This Article