जेल में सामान्य कैदी की तरह रह रहे पूर्व CM हेमंत, कल पत्नी कल्पना सोरेन से…

जेल मैनुअल के मुताबिक, हेमंत को 3 सेवादार मिले हैं। लेकिन हेमंत सोरेन ने जेल प्रबंधन से कहा है कि उन्हें सेवादार की आवश्यकता नहीं है।

News Aroma Media

FORMER CM HEMANT SOREN IN JAIL : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल (Birsa Munda Central Jail) में बिल्कुल सामान्य कैदी की तरह समय गुजारते हैं।

कोई तामजम नहीं। VVIP होने के बावजूद किसी तरह की कोई सुविधा नहीं। शुक्रवार को सुबह में सामान्य नाश्ता किया।

दोपहर के खाने में साग, रोटी खाए। इससे पहले उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी सुबह उनसे मिलने पहुंचीं थीं। लगभग 30 मिनट तक उन्होंने पत्नी से बातचीत की।

सामान्य कैदियों के साथ बन रहा खाना खा रहे

बताया जाता है कि कल्पना घर से हेमंत सोरेन का पसंदीदा खाने (Favorite Food) का सामान का लाई थीं। उसे उन्होंने जेल में दिया। जेल प्रबंधन ने जांच की और उसके बाद उसे सोरेन के अपर डिवीजन सेल में रखवा दिया गया।

Hemant Soren News: PMLA court's big decision in Hemant Soren case, 5 days remand granted

गौरतलब है कि ED ने बुधवार को उन्हें अरेस्ट किया था। गुरुवार की शाम उन्हें जेल भेजा गया था।

सेवादार लेने से इनकार

जेल मैनुअल के मुताबिक, हेमंत को 3 सेवादार मिले हैं। लेकिन हेमंत सोरेन ने जेल प्रबंधन से कहा है कि उन्हें सेवादार की आवश्यकता नहीं है।

बता दें कि अपर डिवीजन सेल में किचन, अटैच बाथरूम सहित सारी सुविधाएं मौजूद है।

जेल प्रबंधन ने किचन में खाना बनाने में उपयोग होनेवाला चावल, दाल, आटा सहित अन्य सारा सामान रखवाया है। फिर भी हेमंत सामान्य कैदियों के साथ बन रहा खाना ही खा रहे है।