MP-MLA कोर्ट में सुखदेव भगत ने किया सरेंडर

वर्ष 2018 में Congress के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत ने सरकारी काम में बाधा डालने को लेकर रांची सिविल कोर्ट में आज Surrender कर दिया।

News Aroma Media
1 Min Read

रांची: वर्ष 2018 में Congress के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत (Sukhdev Bhagat) ने सरकारी काम में बाधा डालने को लेकर रांची सिविल कोर्ट (Ranchi Civil Court) में आज Surrender कर दिया।

जिसके बाद MP-MLA की स्पेशल कोर्ट से उन्हें जमानत मिल गई।

क्या है मामला?

2018 में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष Sukhdev Bhagat सहित 15 लोगों पर लोहरदगा नगर परिषद के तत्कालीन कार्यपालक पदाधिकारी गंगाराम ठाकुर (Gangaram Thakur) ने सरकारी काम-काज में में बाधा डालने और लोक सेवक पर हमला करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

मामले में 2022 में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ Charge Sheet दाखिल की थी, इसी पर संज्ञान लेते हुए अदालत ने सभी आरोपियों के खिलाफ Summon जारी किया था।

Share This Article