लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष चरणजीत अटवाल BJP में हुए शामिल

BJP जालंधर लोकसभा सीट पर अच्छा प्रदर्शन करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। पार्टी ने प्रचार के लिए कई केंद्रीय मंत्रियों और अन्य वरिष्ठ नेताओं को मैदान में उतारा

News Desk
2 Min Read
#image_title

नई दिल्ली: जालंधर लोकसभा सीट (Jalandhar Lok Sabha Seat) पर 10 मई को होने वाले उपचुनाव से पहले लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष चरणजीत सिंह अटवाल (Charanjit Singh Atwal) शुक्रवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए।

हाल ही में शिरोमणि अकाली दल (SAD) से इस्तीफा देने वाले अटवाल ने BJP अध्यक्ष JP नड्डा की मौजूदगी में भगवा दल (Saffron Party) का दामन थामा। छियसाी वर्षीय अटवाल 2004-2009 तक लोकसभा के उपाध्यक्ष थे।

लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष चरणजीत अटवाल BJP में हुए शामिल- Former Deputy Speaker of Lok Sabha Charanjit Atwal joins BJP

इंदर इकबाल सिंह अटवाल जालंधर से BJP के उम्मीदवार

उनके बेटे इंदर इकबाल सिंह अटवाल जालंधर से BJP के उम्मीदवार हैं। इकबाल सिंह अटवाल पिछले महीने BJP में शामिल होने से पहले अकाली दल के साथ थे।

अटवाल अनुसूचित जाति समुदाय से आते हैं, जिनकी पंजाब में बड़ी संख्या में मौजूदगी है। पार्टी नेताओं का मानना है कि अटवाल के शामिल होने से संगठन (Organization) को मजबूती मिलेगी।

- Advertisement -
sikkim-ad

लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष चरणजीत अटवाल BJP में हुए शामिल- Former Deputy Speaker of Lok Sabha Charanjit Atwal joins BJP

पार्टी सिखों को लुभाने के लिए भी काफी प्रयास कर रही

BJP जालंधर लोकसभा सीट पर अच्छा प्रदर्शन करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। पार्टी ने प्रचार के लिए कई केंद्रीय मंत्रियों और अन्य वरिष्ठ नेताओं को मैदान में उतारा है।

पार्टी सिखों को लुभाने के लिए भी काफी प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में उसने समुदाय के कई नेताओं को भाजपा में शामिल किया है।

Share This Article