BJP के पूर्व मंत्री राज पलिवार भी कांग्रेस में हो सकते हैं शामिल, लोस चुनाव में…  

News Aroma Media

Raj Paliwar may join Congress: लोकसभा चुनाव की तिथियां घोषित हो चुकी हैं। इस बीच एक दल के नेताओं का दूसरे दल में जाने का सिलसिला तेज है। झारखंड में लगभग यह रोज हो रहा है।

गीता कोड़ा, सीता सोरेन, घूरन राम के बाद जेपी पटेल ने अपना दल बदल लिया। गीता कोड़ा कांग्रेस से BJP में चली गईं। सीता सोरेन झामुमो से BJP में चली गईं, तो जीपी पटेल BJP से कांग्रेस में चले गए।

अब यह सुनने में आ रहा है कि Jharkhand के पूर्व मंत्री और मधुपुर से BJP विधायक रहे राज पलिवार (Raj Paliwar) कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। कांग्रेस उन्हें गोड्डा लोकसभा सीट से चुनाव लड़वा सकती है।

 आज ही कांग्रेस में शामिल होने की थी संभावना

राज पलिवार लंबे समय से BJP से नाराज चल रहे हैं। बताया जाता है कि आज दोपहर में दिल्ली में कांग्रेस कार्यालय में पार्टी में शामिल होने वाले थे, लेकिन उन्हें गोड्डा सीट का संभावित प्रत्याशी बनाए जाने को लेकर गोड्डा में कांग्रेस के अंदर विरोध शुरू हो गया।

इस वजह से उनके कांग्रेस में शामिल होने का कार्यक्रम 2-3 दिन के लिए टाल दिया गया है।

 राज पलिवार का राजनीतिक करियर

राज पलिवार 2014 में मधुपुर विधानसभा सीट से चुनाव जीते थे। उन्हें रघुवर सरकार में श्रम मंत्री बनाया गया था। 2019 में वे चुनाव हार गए थे।

इसके बाद 2021 में मधुपुर सीट के विधायक और हेमंत सरकार में मंत्री हाजी हुसैन अंसारी के निधन के बाद फिर से मधुपुर में उपचुनाव हुआ।

BJP ने राज पलिवार को दरकिनार कर आजसू नेता गंगा नारायण सिंह को अपना प्रत्याशी बना दिया। इसके बाद से पलिवार BJP से नाराज चल रहे हैं। कांग्रेस में उनके शामिल होने का लगभग कंफर्मेशन हो चुका है।