गिरिडीह में हुए भूमि विवाद में एक महिला समेत चार घायल

Central Desk
1 Min Read

गिरिडीह: बेंगाबाद थाना क्षेत्र के गोलगो पंचायत के मोहनिया पहाड़ी गांव में जमीन विवाद को लेकर सोमवार को आपसी विवाद में एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए ।

सभी घायलों का इलाज स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंगाबाद में चल रहा है। इस बाबत एक पक्ष के द्वारा थाने में आवेदन दिया गया है।

जानकारी के अनुसार जय नारायण बेसरा और लोधगा बेसरा के बीच जमीन विवाद चल रहा है।

लोधगा बेसरा का कहना है कि जब उनके पुत्र शैलेश बेसरा सुबह खेत जोतने के लिए गए तो उनके साथ जय नारायण बेसरा और उनकी पत्नी मरियम मुर्मू ने मारपीट की।

हो हल्ला सुनने के बाद जब लोग एकत्रित हुए तो दोनों पक्ष से चार लोग घायल हो गए।

- Advertisement -
sikkim-ad

इनमें एक पक्ष के जय नारायण बेसरा और उनकी पत्नी मरियम मुर्मू तथा दूसरे पक्ष के शैलेश बेसरा और अशोक बेसरा घायलो में शामिल है।

Share This Article