फ्रांस की मंत्री बारबरा पोम्पिली ने किया काजीरंगा का दौरा

Central Desk

काजीरंगा: फ्रांस की इकोलॉजिकल ट्रांजिशन मंत्री बारबरा पोम्पिली ने रविवार को यहां काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान का दौरा किया।

काजीरंगा में फ्रांस की ओर से आवंटित धनराशि से हाईलैंड के साथ ही राष्ट्रीय उद्यान के आसपास के कुछ गांवों में विकासमूलक कार्य चल रहा है।

फ्रांस की इकोलॉजिकल ट्रांजिशन मंत्री बारबरा पोम्पिली और फ्रांस के राष्ट्रदूत समेत 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल शनिवार को काजीरंगा पहुंचे थे।

रविवार की सुबह फ्रांस के आर्थिक सहयोग से असम प्रोजेक्ट ऑन फॉरेस्ट एंड बॉयोडाइवर्सिटी कंजर्वेशन योजना के तहत काजीरंगा में बनाये जा रहे हाईलैंड और वन शिविर के कार्य स्थलों का फ्रांसीसी प्रतिनिधिमंडल को राष्ट्रीय उद्यान प्रबंधन ने जीप सफारी से निरीक्षण कराया।

इन कार्यों के लिए आवंटित धनराशि की पहली किश्त समाप्त हो गयी है।

इसका जायजा लेने के लिए शनिवार को फ्रांस का एक प्रतिनिधिमंडल काजीरंगा पहुंचा था।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2012 से काजीरंगा में फ्रांस की धनराशि से प्रोजेक्ट चल रहा है। इस धनराशि से काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के आसपास के इलाकों में विभिन्न विकासमूलक कार्य चल रहे हैं।

विकास कार्यों का जायजा लेने के बाद फ्रांसीसी प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय उद्यान के समीपवर्ती पानबारी ट्राइबल विद्यालय का भी दौरा किया।