Gangrape of a minor in Dhanbad, case registered against four, all absconding : धनबाद के तोपचांची थाना क्षेत्र के लेदाटांड़ गांव में एक किशोरी के साथ गैंगरेप की शर्मनाक घटना हुई है। पीड़िता के पिता ने गांव के ही चार लड़कों पर आरोप लगाते हुए तोपचांची थाने में मामला दर्ज कराया है।
जानें मामला
पीड़िता के पिता के अनुसार, 3 अप्रैल की देर शाम उनकी बेटी घर के पीछे बने शौचालय में गई थी। इसी दौरान गांव के अलताफ अंसारी, रफीक अंसारी, कमाल अंसारी और रफीक अंसारी-2 ने उसे जबरन उठाकर ले गए और चारों ने मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया। वारदात के बाद आरोपियों ने उसे धमकी दी कि अगर उसने घरवालों को बताया तो उसकी जान ले लेंगे।
तीन दिन बाद हुआ मामले का खुलासा
घटना के तीन दिन तक किशोरी डर से खामोश रही। जब उसे शारीरिक तकलीफ हुई तो उसने अपनी चचेरी भाभी को सारी बात बताई। इसके बाद उसने अपने पिता को चारों आरोपियों के नाम बताए। फिर पिता उसे लेकर थाने गए और शिकायत दर्ज कराई।
तोपचांची पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी अभी फरार हैं और पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान चला रही है। मंगलवार को नाबालिग पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया।
इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने का भरोसा जताया है, जबकि पीड़िता और उसका परिवार न्याय की उम्मीद में है।