गढ़वा: धुरकी थाना क्षेत्र अंतर्गत कनहर के तटीय क्षेत्र में शनिवार को युवक का शव मिला है। मरने वाले की पहचान व्यास मुनि परहिया के रूप में की गई है।
बताया जाता है कि युवक के पिता का नाम परमेश्वर परहिया है। वह शुक्रवार को पत्नी के साथ साप्ताहिक बाजार गया था।
वापस लौटने के क्रम में खाला और खुटिया के बीच रूक गया। इसके बाद वह देर रात तक घर वापस नहीं लौटा।
शनिवार को युवक का शव जंगल में देखा गया। इसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।