छेका करके लौट रहे थे, रास्ते में जीप और एक ट्रैक्टर की टक्कर, एक दर्जन से अधिक लोग घायल

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Garhwa Road Accident : गढ़वा (Garhwa ) के भंडरिया थानांतर्गत नौका गांव में शुक्रवार की देर रात कमांडर जीप और एक ट्रैक्टर की टक्कर हो गई। जिसमें करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए।

घायलों में दो की हालत गंभीर है। उन्हें प्राथमिक उपचार (First Aid) के बाद बेहतर इलाज के लिए Medininagar Hospital रेफर कर दिया गया है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रंका थाना बरवाही गांव के लोग छत्तीसगढ़ के कुरडीह गांव से कमांडर जीप से लड़की का छेंका करने के बाद लौट रहे थे। जैसे ही कमांडर जीप नौका गांव के पास पहुंची विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर से सीधी टक्कर हो गई। Tractor Commander के आधा हिस्सा को रगड़ते हुए निकल कर भाग गई।

दुर्घटना में चालक उदय मांझी का दाहिना पैर टूट गया है। वहीं सुनील पन्ना का दोनों हाथ और दोनों पैर टूट गया। दोनों की हालत गंभीर थी।

घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। अभी तक उक्त ट्रैक्टर की जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।

Share This Article