गढ़वा में जमीन विवाद में महिला की हत्या, तीन घायल

इसी विवाद में 3 लोग घायल हो गए। जिसके बाद घायलों को रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गढ़वा रेफर कर दिया गया

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title

गढ़वा: रंका थाना स्थित बरदरी गांव में बीती रात जमीन विवाद में एक महिला की हत्या (Land Dispute Murder) कर दी गई।

इसी विवाद में 3 लोग घायल हो गए। जिसके बाद घायलों को रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (Community Health Center) ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गढ़वा रेफर कर दिया गया।

घटना में शामिल सभी का परिचय

घायलों में मनोज बैठा, विकास बैठा और विकास बैठा की पत्नी शामिल है। वहीं मालती देवी की की मौत हो गई। मृतका के बेटे आलोक ने कामेश्वर बैठा और जितेंद्र बैठा पर हत्या का आरोप लगाया है।

आलोक ने बताया कि कामेश्वर बैठा और जितेंद्र बैठा गाड़ी से आए और जानबूझ कर धक्का मार दिया। मालती देवी की गोली लगने और फरसे से हमला करने के कारण मौत (Death) हुई।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply