दोस्तों के साथ पेरवाघाघ जलप्रपात घूमने गई जमशेदपुर की गरिमा पानी के तेज धार में बही

Central Desk
1 Min Read

खूंटी: तोरपा के पसिद्ध पेरवाघाघ जलप्रपात में डूबने से गरिमा टोपनो (23) की मौत हो गयी। वह रविवार को अपने दोस्तों के पेरवाघाघ घूमने आयी थी। समाचार लिखे जाने तक युवती का शव बरामद नहीं हो सका था।

शव की तलाश के लिए प्रशासन ने गोताखोरों को लगाया है।

गरिमा वुमेन एंड जेंडर रिसोर्स सेंटर और झारखंड जनाधिकार महासभा नामक गैर सरकारी संगठन में काम करती थी।

जानकारी के मुताबिक गरिमा जमशेदपुर की रहने वाली थी। कुछ दिनों से रांची में रह रही थी।

रविवार की छुट्टी पर वह अपने पांच दोस्तों के साथ कार से पेरवाघाघ जलप्रपात घूमने गयी थी। गरिमा के दोस्तों ने बताया कि जलप्रपात में घूमने के दौरान गरिमा ज्यादा किनारे चली गई थी और पानी के तेज बहाव में बह गई।

- Advertisement -
sikkim-ad

कहा जा रहा है कि गरिमा की टीम में तीन लड़के और तीन लड़कियां थीं। फिलहाल गरिमा के शव की तलाश जारी है।

Share This Article