Jharkhand : पुलिस पर हमला करने के मामले में पांच हिरासत में

News Aroma Media
1 Min Read

गिरिडीह: गिरिडीह क्षेत्र के विश्वशदीह मुंद्रा राइस मिल में कार्यरत मजदूर सद्दाम आलम ( 23) की रविवार को मौत के बाद ग्रामीणों ने गेट के समक्ष शव ऱखकर धरना दिया।

झ्स दौरान रात दस बजे के करीब गिरिडीह-टुड़ी रोड पर कुछ लोगों ने सड़क जाम कर नारे बाजी की, टायर जलाकर भीड़ को हिंसक बनाने का प्रयास किया गया। इसके कारण स्थिति तनाव पूर्ण हो गयी।

बताया गया कि इसी बीच पुलिस जैसे ही मौके पर पहुंची भीड ने पुलिस पर पथराव कर दिया।पुलिस ने भी हिसंक भीड को हटाने के लिए लाठी चार्ज और अश्रु गेस के गोले दागाने पड़े।

इसमें चार पुलिस कर्मी और पांच अन्य जख्मी हुए है। घायल पुलिस कमियों का इलाज जिला अस्पताल में चलरहा है।

हिसंक भीड़ द्वारा पथराव करने की पुष्टि एसपी अमित रेणु ने की है। एसडीपीओ विशाल दीप खलको ने सोमवार को कहा कि स्थिति सामान्य है। रात में कई स्थानों पर हुई छापेमारी में पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है।

- Advertisement -
sikkim-ad
Share This Article