गिरिडीह में 4 बच्चियों की तालाब में डूबने से हुई मौत

बताया जाता है कि हन्डाडीह की रहने वाली कुछ बच्चियां कर्मा पूजा के लिए मिट्टी लाने के लिए पचंबा के बुढ़वाआहर तालाब में गई हुई थी

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: पचंबा थाना इलाके के बुढ़वाआहर तालाब में मंगलवार सुबह कर्मा पूजा के मिट्टी लाने गई चार बच्चियों की डूबने से मौत (Death by Drowning) हो गई।

इस दौरान डूबने से बची एक अन्य बच्ची की हालत काफी गंभीर है।

एक बच्ची को निकाल लिया गया बाहर

बताया जाता है कि हन्डाडीह की रहने वाली कुछ बच्चियां कर्मा पूजा के लिए मिट्टी लाने के लिए पचंबा के बुढ़वाआहर तालाब में गई हुई थी। इस दौरान पांच बच्चियां तालाब में डूब गई।

घटना के बाद स्थानीय लोगों के प्रयास से एक बच्ची को बाहर निकाल लिया गया लेकिन चार बच्चियों की मौत हो गई।

Share This Article