गिरिडीह हादसा : 16 घायल यात्रियों का चल रहा इलाज

इसके बाद चीख-पुकार मच गई, आसपास के लोग नदी की तरफ भागे, सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायल यात्रियों को बाहर निकाला

News Aroma Media
2 Min Read

गिरिडीह: झारखंड की राजधानी रांची से गिरिडीह (Ranchi to Giridih) आ रही यात्री बस (सम्राट) शनिवार रात करीब नौ बजे हादसे (Bus Samrat Accident) का शिकार हो गई। बस 55 फीट ऊंचे पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए सीधे बराकर नदी में गिर गई।

इसके बाद चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग नदी की तरफ भागे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायल यात्रियों को बाहर निकाला।

देररात तीन और रविवार सुबह एक घायल की मौत हो गई। 16 घायल यात्रियों का इलाज चल रहा है। इस हादसे पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने गहरा दुख जताया है।

बस पुल की रेलिंग को तोड़ती हुई नदी में समा गई

पुलिस ने बताया कि राहत और बचाव कार्य DC नमन प्रियेश लकड़ा और SP दीपक शर्मा (DC Naman Priyesh Lakda and SP Deepak Sharma) की मौजूदगी में शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि बस की रफ्तार काफी थी। इस वजह से वह असंतुलित होकर पुल की रेलिंग को तोड़ती हुई नदी में समा गई।

आज सुबह दम तोड़ने वाले सौरव सिन्हा (28) चाईबासा में मार्केटिंग ऑफिसर (Marketing officer) के पद पर कार्यरत थे। उनका भाई सागर सिन्हा भी इस बस हादसे का शिकार हुआ है।

- Advertisement -
sikkim-ad

मृतकों में शहर के बक्सीडीह रोड निवासी और कृषि विभाग में कार्यरत संतोष अग्रवाल, व्हीटी बाजार निवासी मानिक चंद्र गुप्ता, राजेंद्र नगर निवासी सौरभ सिन्हा की पहचान हो गई है। हताहत चौथे यात्री की पहचान नहीं हो पाई है।

Share This Article