Latest Newsझारखंडगिरिडीह में संदिग्ध हालत में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

गिरिडीह में संदिग्ध हालत में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

गिरिडीह: बेंगाबाद थाना क्षेत्र के मुंदरी गांव में सोमवार अहले सुबह एक विवाहिता का शव (Dead Body of a Married Woman) उसके ससुराल में कमरे की खिड़की में फंदे पर सदिग्ध हालत में झूलता हुआ मिला।

स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि जिस कमरे से प्रियंका देवी (Priyanka Devi) का शव मिला है उस कमरे का दरवाजा खुला हुआ था। ग्रामीण की भीड़ जब अंदर घुसी तो देखा की प्रियंका का शव भीतर झूल रहा है।

पुलिस भी घटनास्थल पहुंच कर जांच में जुट गई

इधर मृतका के मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। बताया गया कि बेटी प्रियंका का शव देखने के बाद मायके वालों का गुस्सा भड़का स्थानीय ग्रामीणों ने भी घटना को लेकर उसके ससुर रामचंद्र रवानी पर गुस्सा जाहिर करते हुए जमकर भड़ास निकाला।

घटना की जानकारी मिलने के बाद बेंगाबाद थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंच कर जांच में जुट गई है। फिलहाल पुलिस ने मृतका प्रियंका देवी (Priyanka Devi) के ससुर रामचंद्र रवानी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि प्रियंका का पति उत्तम रवानी एक प्रवासी मजदूर है और हैदराबाद में काम करता है।

spot_img

Latest articles

लालू से आठ महीने बाद दिल्ली में मिले तेज प्रताप यादव, कोर्ट में तेजस्वी से भी सामना हुआ, लेकिन कोई बात नहीं हुई

पटना : राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव पार्टी...

करोड़ों साल की भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य छुपा है झारखंड की चट्टानों में : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची : झारखंड की चट्टानों में करोड़ों वर्षों में हुई भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया अशोक लेलैंड के वाहन संयंत्र का उद्घाटन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इलेक्ट्रिक वाहनों के उत्पादन के लिए...

खबरें और भी हैं...

करोड़ों साल की भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य छुपा है झारखंड की चट्टानों में : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची : झारखंड की चट्टानों में करोड़ों वर्षों में हुई भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य...