Latest Newsझारखंडगिरिडीह के गुरहा जंगल में मिली युवक की डेड बॉडी

गिरिडीह के गुरहा जंगल में मिली युवक की डेड बॉडी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Giridih Dead Body: डुमरी थाना क्षेत्र के गुरहा जंगल (Gurha Forest) से शनिवार की सुबह एक अज्ञात युवक का अधजला शव (Half Burnt Dead Body) मिला। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी है।

जानकारी मिलने के बाद पुलिस और आसपास के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर पहुंची. फिलहाल Police ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

घटना के बाबत बताया जाता है कि शनिवार की सुबह गांव के कुछ लोग शौच के लिए Giridih के गुरहा जंगल की ओर गए हुए थे। इसी दौरान ग्रामीणों को कुछ जलने की बदबू का एहसास हुआ।

जब ग्रामीण जंगल के अंदर की ओर गए तो देखा कि एक युवक का शव अधजला अवस्था में पड़ा हुआ है। इसके बाद ग्रामीणों ने हो-हल्ला कर आस-पास के अन्य लोगों भी बुलाया। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गयी।

जानकारी मिलने के बाद डुमरी थाना पुलिस मौके पर पहुंचीं और आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की। इसके बाद शव को अपने कब्जे में लेकर Postmortem के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।

जांच के बाद ही इस पर कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल शव (Dead Body) की शिनाख्त नहीं हो सकी है। हालांकि शव को देखकर युवक की हत्या (Murder) होने की आशंका जतायी जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को जला दिया गया है।

spot_img

Latest articles

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुंबई में मंगलवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात करेंगे

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को मुंबई में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों...

नगर निगम चुनाव के दिन शास्त्री मार्केट एसोसिएशन ने मार्केट बंद रखने का लिया निर्णय

रांची : नगर निगम चुनाव को लेकर शास्त्री मार्केट एसोसिएशन की ओर से सोमवार...

राधेश्याम पोद्दार के निधन पर झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन ने जताया शोक

रांची : झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के वरीय उपाध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार के पिता...

पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव की स्वास्थ्य की संपूर्ण जांच प्रक्रिया शुरू

नई दिल्ली : पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव की स्वास्थ्य जांच की प्रक्रिया सोमवार...

खबरें और भी हैं...