Homeझारखंडगिरिडीह के गुरहा जंगल में मिली युवक की डेड बॉडी

गिरिडीह के गुरहा जंगल में मिली युवक की डेड बॉडी

Published on

spot_img

Giridih Dead Body: डुमरी थाना क्षेत्र के गुरहा जंगल (Gurha Forest) से शनिवार की सुबह एक अज्ञात युवक का अधजला शव (Half Burnt Dead Body) मिला। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी है।

जानकारी मिलने के बाद पुलिस और आसपास के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर पहुंची. फिलहाल Police ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

घटना के बाबत बताया जाता है कि शनिवार की सुबह गांव के कुछ लोग शौच के लिए Giridih के गुरहा जंगल की ओर गए हुए थे। इसी दौरान ग्रामीणों को कुछ जलने की बदबू का एहसास हुआ।

जब ग्रामीण जंगल के अंदर की ओर गए तो देखा कि एक युवक का शव अधजला अवस्था में पड़ा हुआ है। इसके बाद ग्रामीणों ने हो-हल्ला कर आस-पास के अन्य लोगों भी बुलाया। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गयी।

जानकारी मिलने के बाद डुमरी थाना पुलिस मौके पर पहुंचीं और आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की। इसके बाद शव को अपने कब्जे में लेकर Postmortem के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।

जांच के बाद ही इस पर कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल शव (Dead Body) की शिनाख्त नहीं हो सकी है। हालांकि शव को देखकर युवक की हत्या (Murder) होने की आशंका जतायी जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को जला दिया गया है।

spot_img

Latest articles

भारत-अमेरिका ट्रेड डील अगले हफ्ते संभव, व्हाइट हाउस ने भारत को बताया…

New Delhi News: भारत और अमेरिका के बीच बहुप्रतीक्षित ट्रेड डील को लेकर बड़ी...

‘कांटा लगा’ फेम शेफाली की आखिरी रात क्या हुआ?, जानें क्या कहती है पोस्टमार्टम रिपोर्ट

Bollywood News: ‘कांटा लगा’ गाने से रातोंरात स्टार बनीं अभिनेत्री और मॉडल शेफाली जरीवाला...

Vivo X200 FE जल्द भारत में लॉन्च, 6,500mAh बैटरी और Zeiss कैमरा से लैस

Vivo X200 FE: Vivo ने पिछले सप्ताह अपने नए स्मार्टफोन Vivo X200 FE के...

खबरें और भी हैं...