गिरिडीह: गिरिडीह में एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। बता दें की गिरिडीह पुलिस (Giridih Police) ने सात लोगों को नाबालिग लड़की की जबरदस्ती शादी (Forced Marriage) कराने के जुर्म में गिरफ्तार किया है।
बता दें कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि झरियागादी शिव मंदिर में नाबालिग लड़की के साथ उत्तर प्रदेश के लड़के की जबरन शादी कराई जा रही है। इसी के साथ शादी के बाद लड़की की ट्रैफिकिंग (Trafficking) कर उसे दूसरे जगह ले जाया जाएगा।
सभी आरोपी गिरफ्तार
सुचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तीव्रता से कार्यवाई की। और नाबालिग लड़की, आरोपी दुल्हा योगेश कुमार, दलाल गणेश राम, लड़की के पिता सुनील ठाकुर, माता मीना देवी, चाची किरण देवी, लड़का का भाई मुकेश कुमार, सोरेन कुमार और अगुवा गणेश राम को गिरफ्तार किया।