झारखंड : तालाब में दो बच्चियों के तैरते मिले शव, गांव में पसरा मातम, हत्या की आशंका

News Aroma Media
2 Min Read

गिरिडीह: सरिया थाना इलाके के केशवरी गांव के तालाब में बुधवार की सुबह दो बच्चियों का शव तैरता हुआ मिला। स्थानीय लोग सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले लोगों ने तालाब में शव होने की सूचना गांव में दी। इसके बाद खबर आग की तरह पूरे गांव में फैल गई।

जानकारी के अनुसार केसवारी गांव के अब्दुल रज्जाक की ढाई वर्षीय पुत्री साहिन प्रवीण तथा निजाम अंसारी की 2 वर्षीय पुत्री नाजिया परवीन मंगलवार की सुबह अपने घर के बाहर खेल रही थी।

यहां 9 बजे से उन दोनों की माता ने बच्चों की खोजबीन शुरू की। लेकिन कुछ अता पता नहीं चला।

इसे लेकर दोनों बच्चियों के दादा शब्बीर अंसारी ने सरिया थाना में अपने दोनों पतियों के गुम हो जाने की रपट लिखाई और खोजबीन की गुहार लगाई। इसके बाद सरिया पुलिस हरकत में आ गयी और बच्ची की छानबीन करने लगी।

Bodies of two girls found floating in Jharkhand GIRIDIH pond, weeds spread in the village, fear of murder

- Advertisement -
sikkim-ad

परिवार के लोग भी रेलवे स्टेशन हजारीबाग रोड, चौबे केसवारी सभी जगहों पर छान मारा लेकिन सफलता नहीं मिली।

जिसके बाद बुधवार की सुबह लगभग 6:00 बजे गांव के ही एक तालाब में दोनों बच्चियों का शव तैरता मिला। जिसकी जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

मृत बच्चियों की पहचान केशवारी गांव निवासी निजामुदीन अंसारी की ढाई साल की बेटी नाजिया परवीन और उसी गांव के अब्दुल्लाह रज्जाक की तीन वर्षीय बेटी साहिन परवीन के रूप में हुई है।

इस बीच जानकारी मिलने के बाद सरिया थाना प्रभारी प्रेम कुमार भी घटनास्थल पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

जानकारी के अनुसार नाजिया और साहिन मंगलवार की शाम से ही लापता थी। दोनों के परिजनों के द्वारा बेटियों के लापता होने की सूचना सरिया थाना को दी गई। सुबह दोनों बच्चियों का शव गांव के तालाब में तैरता हुआ मिला।

Share This Article