गिरिडीह में कैटरर ने फंदे पर झूलकर की खुदकुशी

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title

गिरिडीह: नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक कैटरर ने शनिवार को फंदे पर लटक कर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची नगर थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम की लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

बताया गया है कि कैटरर सुशील पारिख (61) स्वभाव से मिलनसार व्यक्ति थे। सुशील शुक्रवार देर रात सोने के लिए चले गए। उन्होंने पत्नी शशि पारिख से कहा कि वह सुबह टहलने के लिए जाएंगे।

इसके बाद उनकी पत्नी भी सोने के लिए चली गई।

शशि शुक्रवार सुबह घर की साफ-सफाई करते हुए जब छत पर गई तो देखा कि पति का शव रस्सी के सहारे झूल रहा है।

 उसने हो-हल्ला कर बेटे सहित अन्य लोगों को बुलाया।

- Advertisement -
sikkim-ad

घटना की जानकारी मिलते ही उनके आवास पर परिजनों सहित मुहल्ले वालों की भीड़ जमा हो गई।

बताया गया है कि सुशील पिछले कुछ महीनों से राजस्थान के जयपुर में रहकर मिठाई बनाने का काम करते थे।

 लॉकडाउन के बाद दिसम्बर से वह गिरिडीह में रह रहे थे।

हालांकि, उनके खुदकुशी करने की बात लोगों को हजम नहीं हो रही है। नगर थाना पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

Share This Article